फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सोमनाथ धाम आश्रम में कल मनाया जाएगा श्रद्धा पर्व

Sat, 10 Oct 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम के बारे में बताते मंडल के प्रधान जगजीत आहूजा व अन्य। स्रोत : मंडल
विज्ञापन
पानीपत। विश्व जागृति मिशन मंडल की ओर से 11 अक्तूबर रविवार को निंबरी स्थित श्री सोमनाथ धाम आश्रम में श्रद्धा पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सुधांशु महाराज की सुपुत्री एवं ध्यान व आध्यात्मिक गुरु डॉ. अर्चिका दीदी प्रेरणादायी प्रवचनों से आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालेंगी। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विजय लक्ष्मी पालीवाल करेंगी। कार्यक्रम के साथ नि: शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल के प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा ने बताया कि श्रद्धा पर्व अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का पर्व है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा पर्व पर आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ लगे नि: शुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की जाएगी और जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मंडल के महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने कहा कि श्रद्धा पर्व नई पीढ़ी को अपने संस्कारों, परिवार और पूर्वजों से जोड़ने का अवसर है। इस मौके पर संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा शहरी विधायक प्रमोद विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, गजेंद्र सलूजा, अर्चना गुप्ता, ज्योति शर्मा, मेयर कोमल सैनी और दुष्यंत भट्ट रहेंगे। इस मौके पर मंडल के हरियाणा प्रभारी आरएन रावल, वरिष्ठ उपप्रधान इंद्र चुघ, कार्यकारी प्रधान यशपाल चौधरी, भीम डुडेजा, कांता छाबड़ा व नीलम दत्ता उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें