फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता हैं भ्रामरी प्राणायाम : डॉ. सुरेश सैनी

Sat, 10 Oct 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय इसराना में योग करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
इसराना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के बाद योग कराया गया। प्रशिक्षक डॉ. सुरेश सैनी ने विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि भ्रामरी प्राणायाम से याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती हैं। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाएं ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन व सूर्य नमस्कार के साथ-साथ हाथों और पैरों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न आसन भी कराएं। प्राणायाम के अलावा भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती क्रिया, अनुलोम -विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ओम का उच्चारण का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश सैनी ने विद्यार्थियों को बताया कि भ्रामरी प्राणायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के कई बड़े लाभ मिलते हैं। इससे मन शांत होता है। तनाव, चिंता और गुस्सा तुरंत कम होता है। यह अनिद्रा में बहुत लाभदायक है। इससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है इसलिए यह विद्यार्थियों के लिए उत्तम है। इस मौके पर अजय शर्मा, राजेश कुमार, संजीव कुमार, जगदीप सिंह, सुदेश जागलान, प्रीति देवी, सीमा रानी, किरण शर्मा, बबीता, दलबीर व विजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें