फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबाडी गोदाम में लगी आग से शेड ओर कबाड़ का सामान जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड पर हथवाला मोड़ से पहले बीती देर रात एक कबाड़ी के गोदाम में लगी आग से शेड के अंडर और खुले में रखे कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


गोदाम मालिक कृष्ण खटीक ने बताया कि बुधवार शाम में वह गोदाम से घर गया था। रात 12 बजे के बाद उसे गोदाम में आग लगने की खबर मिली। उसने मौके पर आकर देखा तो गोदाम में रखा कबाड़ धूंं-धूं कर जल रहा था। उसने तुरंत दमकल कार्यालय में आग की सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने दो दमकल गाडि़यों के साथ आकर आग को काबू किया। लेकिन जब तक शेड और उसके बाहर रखा पुराना सामान जलकर राख हो गया था। जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें