फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चीख सिसकियों में बदली और फिर शांत हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मैं और सोमपाल बात कर रहे थे। सोमपाल ने कहा कि चाय बना लो...जैसे ही उसने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस लीक होने के कारण आग लग गई। पलभर में ही आग की लपटें पूरे कमरे में फैल गई। वह किसी तरह से आग से पार होकर बाहर आ गए, लेकिन सोमपाल फंस गए और चिल्लाने लगे। मात्र पांच मिनट में चिल्लाने की आवाज सिसकियों में बदली और फिर शांत हो गई...।
विज्ञापन

यह बात अस्पताल में उपचाराधीन नसीम ने जिला नागरिक अस्पताल में बताया। उन्होंने बताया कि भारत नगर में एक मकान में छोटे-छोटे किराये के कमरे में आठ-10 परिवार रह रहे हैं। दूसरी मंजिल पर पीछे की तरफ एक कोने में छोटे से कमरे में नसीम रहते हैं।
कमरा तकरीबन 10 गुना आठ फीट का है। जिसमें एक चारपाई, फ्रीज और खाना बनाने के लिए चूल्हा रखा था। नसीम ने बताया कि सोमपाल अक्सर उससे मिलने के लिए कमरे पर आ जाते थे। बुधवार को भी वह दोपहर में ही आ गए थे। सवा चार बजे के आस-पास जैसे ही कमरे में आग लगी तो वह तो आग के बीच से होते हुए बाहर आ गए। लेकिन सोमपाल डर के कारण कोने में घुसते चले गए। आग तेज लपटों में आस-पास के लोगों ने सोमपाल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी देर हो गई और जिंदा जलने के कारण सोमपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें