फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज धूप ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, आगे भी तापमान बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले सप्ताह छिटपुट बूंदाबांदी के बाद तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को सुबह ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी महसूस की गई। हवा की रफ्तार चौथे दिन भी बढ़ी रही जिससे किसानों को और तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस महीने अब तक कई बार छिटपुट बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई लेकिन पिछले चार दिन से हवा की रफ्तार बढ़ी है वहीं मौसम साफ रहने लगा है। सुबह ही तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है और लोगों को दिन के समय बाहर की आवाजाही कम होने लगी है।
सोमवार को सुबह ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें