फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में विस्तारकों की भूमिका अहम : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भाजपा अल्पकालीन विस्तारकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में शुरू हुआ। इसमें करनाल लोकसभा की नौ विधानसभाओं के करीब 4400 अल्पकालीन विस्तारक शामिल हुए। दो दिन के प्रशिक्षण के बाद करनाल जिला के विस्तारक पानीपत और पानीपत जिला के विस्तारक करनाल के बूथों पर जाकर काम करेंगे। इससे पहले विस्तारकों को सेवा और साधना का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में शाम को पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कुछ देर गेट पर ही चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि विस्तारक की अपने आप में एक विशेष भूमिका होती है। वे योजनाओं का प्रचार प्रसार अंतिम छोर तक लेकर जाएं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी विस्तारक इसे एक अभियान के तौर पर लें। सरकार सामाजिक लाभ के साथ पात्र व्यक्तियों को व्यक्तिगत लाभ भी प्रदान कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने मिशन मेरिट को आधार बनाकर योग्यताओं के आधार पर नौकरियां प्रदान की है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। नौकरियों में पर्ची और खर्ची का सिस्टम बंद कर दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सात लाख परिवारों को 700 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है। स्वामित्व योजना के तहत गांव को लाल डोरा मुक्त कर उसका मालिकाना हक दिया गया है। शहरों में भी चार हजार लोगों ने शहरी स्वामित्व योजना का फायदा उठाया है। 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसके अतिरिक्त 400 कॉलोनियों को आगामी दो माह में वैध किया जाएगा। एक लाख गरीब लोगों के लिए मकान देने की योजना तैयार कर ली गई है।
सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने की। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, रामकुमार कश्यप, करनाल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर अवनीत कौर, मेयर करनाल रेणु बाला गुप्ता, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, जिला प्रभारी संदीप जोशी, करनाल भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अल्पकालीन विस्तारक योजना भाजपा के मिशन 2024 की लांचिंग और 2029 की नर्सरी है। यही विस्तारक 2029 के नेता बनेंगे। धनखड़ ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन से देश की प्रतिष्ठा को चार चांद लगे हैं। पूरी दुनिया भारत के साथ कदम से कदम मिलने को आतुर दिखी। उन्होंने विस्तारकों को पहले से कहीं अधिक सक्रियता के साथ काम करने के टिप्स दिए। इस सत्र की अध्यक्षता विधायक रामकुमार कश्यप ने की।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पोर्टल बंद करने के बयान पर कहा कि पोर्टल बंद कर भ्रष्टाचार को पुनः जीवित करना चाहते हैं। भाजपा ने इस भ्रष्टाचार को मुश्किल से खत्म किया है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें