फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद होगा सड़क का निर्माण

विज्ञापन
नगर निगम की इंजीनियर शाखा के अ​धिकारियों के साथ बैठेक करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : निजी सचिव - फोटो : गौरीगंज इफको सेंटर में डीएपी एनपीके नहीं होने से परेशान किसान।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में सड़क व गली बनाने से पहले सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे पहले कोई सड़क या गली नहीं बनाई जाएगी। कहीं ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर में पांच जगह रेहड़ी और फड़ी मार्केट बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए जगह तय कर ली है।
मेयर कोमल सैनी ने इसके लिए बुधवार को ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में नगर निगम के तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी या अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक में एग्रो मॉल में कार्यालय, हाली पार्क व झील, सेक्टर 13-17 मॉडल रोड, मुख्यमंत्री घोषणा के विभिन्न कार्यों, डी प्लान के कार्यों, रेहड़ी मार्केट, सड़कों पर अतिक्रमण, शहर की स्ट्रीट लाइट व रेन बसेरों की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि बिना सीवर व पेयजल पाइपलाइन के किसी भी सड़क का टेंडर न लगाए। शहर के विभिन्न स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली रेहड़ी को व्यवस्थित किया जाएगा। जाटल रोड पुल, असंध रोड पुल, गोहाना रोड पुल के नीचे, हाली पार्क के पास, सेक्टर 13-17 में रेहड़ी मार्केट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेन बसेरों की सफाई कराने के निर्देश
मेयर ने सर्दी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को रेन बसेरों की सफाई करा उनमें उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। आवश्यकता होने पर नए रेन बसेरों का निर्माण किया जाए ताकि बेघर लोगों को सड़कों पर खुले में न सोना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि बरसाती मौसम में जलभराव के चिह्नित स्थानों पर कार्य शुरू किया जाए। शहर के विभिन्न चौक, चौराहों व सड़कों का नाम भी संत महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें