फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल में डंपिंग यार्ड के विरोध में दूसरे दिन भी डटे रहे कॉलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल में नगर निगम द्वारा डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में वीरवार को दूसरे दिन भी कॉलोनीवासी डटे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने पहुंचकर नगर निगम अधिकारियोंं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियोंं ने आरोप लगाए है कि नगर निगम द्वारा मंगलवार को मिल में सफाई की गई है। नगर निगम अधिकारियोंं द्वारा यहां कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को खड़ा करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही इसके लिए शुगर मिल एमडी ने इसकी मंजूरी अभी तक नहीं दी है।
वार्ड-18 के पूर्व पार्षद बलराम मकौल ने बताया कि कॉलोनी वासियों द्वारा दूसरे दिन भी शुगर मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि शुगर मिल में किसी भी सूरत में डंपिंग यार्ड को बनाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। पुरानी शुगर मिल के बंद होने से उन्हें बदबू से कुछ राहत मिली है। अब नगर निगम द्वारा कॉलोनी वासियों के जीवन को नर्क बनाने की तैयारी की जा रही है। यह कार्य कॉलोनी वासियों द्वारा नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें