फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की सेवा करने में नंबर वन होना ही असल मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री राम दशहरा कमेटी की रविवार को बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे प्रधान भीम सचदेवा ने कहा कि पांच अक्तूबर को सेक्टर 13-17 के हुडा ग्राउंड में पहले की भांति इस वर्ष भी शहर का नंबर वन दशहरा मनाया जाएगा, जिसमें भक्ति और श्रीराम की शिक्षाओं का संदेश दिया जाएगा। कहा कि उनका मकसद श्री राम की सेवा करना है। बैठक में श्री हनुमान चालीसा पाठ के बाद अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

महासचिव सुभाष गुलाटी ने कहा कि रावण दहन का समय शाम 5:59 बजे होगा। उपप्रधान सुभाष बठला ने बताया कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण बजाज पेंट्स, बरसत रोड चुंगी, आनंद फर्नीचर नूरवाला अड्डा पर करवा सकते हैं। महावीर स्वरूपों को बिना पंजीकरण के सुरक्षा घेरे में जाने की अनुमति नहीं होगी। 18 वर्ष से कम आयु के सेवक महावीर स्वरूप धारण न करें। प्रवक्ता भूषण मदान ने बताया कि पंकज त्यागी के सौजन्य से जुगनी पंजाबी ढोल पंजाब से बुलाए जाएंगे। वे दशहरा वाले दिन पंजाबी सभ्यता एवं विरसे की भंगड़ा डालते हुए छाप छोड़ेंगे। उप प्रधान हरबंस आनंद ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, सुनील चोपड़ा, राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा, उपप्रधान हरबंस आनंद, दिनेश खुराना, राजेंद्र ग्रोवर, सहसचिव राकेश आनंद, विपिन बजाज, प्रचार मंत्री सोमनाथ मदान, अमर मिगलानी, चंद्र आर्य, प्रबंधक जयभगवान ग्रोवर, प्रीतम लाल बतरा, लाजपत मल्होत्रा, सह प्रबंधक अशोक कालड़ा, महेंद्र क्वातरा, सतीश सुखीजा, सदस्य कमल आहूजा, विक्की खनीजो, अशोक कपूर, प्रेमनाथ मदान, मनीष कुमार, अर्जुन दास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें