फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में संक्रमण के पॉजिटिविटी में रेट में बीते एक सप्ताह में आई 4.99 फीसदी की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशाग्र मिश्रा
विज्ञापन

पानीपत। बीते दो सप्ताह में पानीपत ने कोरोना संक्रमण पर तेजी से जीत हासिल की है। दो सप्ताह पहले जहां 100 लोगों की जांच में 12 लोग पॉजिटिव आ रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या सात रह गई है। यानि करीब पांच पॉजिटिव केस और कम हो गए हैं। साथ ही तेजी से कोरोना पर विजय पा रहे प्रदेश के जिलों में पानीपत 12वें स्थान पर आ गया है। पहले पानीपत प्रदेश में 18वें स्थान पर था। जीटी बेल्ट के छह जिलों की बात करें तो पानीपत पॉजिटिविटी रेट में चौथे स्थान पर है।
पानीपत का पॉजिटिविटी रेट 22 से 28 मई तक जहां 11.87 फीसदी था, वहीं 27 मई से दो जून के दौरान यह घटकर अब 6.88 हो गया है। जिसमें 4.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां पानीपत को 10 सबसे अधिक पॉजिविटी रेट वाले जिलों में शामिल किया गया था, अब इसे पांच से अधिक और 10 फीसदी से कम पॉजिटिविटी वाले जिलों में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पानीपत को उम्मीद है कि अगले सप्ताह पानीपत पांच फीसदी कम पॉजिटिवटी रेट वाले जिलों में होगा, जिसके बाद पॉजिविटी रेट जीरो हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच से कम और 10 से कम पॉजिटिविटी रेट में पांच-पांच जिले अंतिम सप्ताह में आए
मई के तीसरे सप्ताह में पांच फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट सिर्फ चार जिलों पलवल, गुरुग्राम, झज्जर और नूह में थे। चौथे सप्ताह में इसमें पांच और जिले फरीदाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, चरखीदादरी भी शामिल हो गए हैं। साथ ही पानीपत, जींद, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार का पॉजिटिविटी रेट मई के अंतिम सप्ताह में 10 फीसदी से कम रहा।
विज्ञापन

जिलों का पॉजिटिविटी रेट प्रतिशत में
जिला चौथा सप्ताह तीसरा सप्ताह
पानीपत 6.88 11.87
करनाल 5.08 5.40
कुरुक्षेत्र 8.03 7.45
यमुनानगर 7.97 11.38
अंबाला 6.42 8.47
कैथल 4.11 5.35
रोहतक 20.80 19.39
फतेहाबाद 18.71 17.15
भिवानी 18.28 14.66
सिरसा 12.81 15.61
रेवाड़ी 11.20 11.76
पंचकूला 8.97 12.49
हिसार 8.94 10.98
जींद 8.49 12.82
फरीदाबाद 4.46 8.49
पलवल: 4.26 4.67
महेंद्रगढ़ 2.86 5.82
सोनीपत 2.72 6.58
चरखीदादरी 2.66 6.79
गुरुग्राम 2.16 3.60
झज्जर 1.71 2.87
नूह 0.68 1.12
जिले में जिस तरह से कोरोना महामारी से लोग उबर रहें हैं, जल्द ही हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएंगे। रिकवरी रेट 96 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुका है। इसमें अभी और सुधार होगा। लोगों से अपील है कि मास्क पहनना बिल्कुल न छोड़ें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।
-धर्मेंद्र सिंह, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें