फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भरत मिलाप और राम के राजतिलक के मंचन के साथ रामलीला का हुआ समापन

विज्ञापन
रामलीला में श्री राम का राजतिलक करते प्रधान अनिल बंसल। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा श्री आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब द्वारा काठ मंडी स्थित मंदिर में भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद भरत मिलाप के प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। मंचन के माध्यम से कलाकारों ने भाईचारे, त्याग, प्रेम और मर्यादा का संदेश दिया। भरत मिलाप के प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया, वहीं राजतिलक के दृश्य के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम का राजतिलक रामलीला कमेटी के प्रधान अनिल बंसल ने किया। इसके अलावा राधेश्याम जिंदल, रमेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर और प्रेम सिंह सैनी ने भी भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रधान अनिल बंसल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भरत मिलाप का प्रसंग भाईचारे और त्याग का प्रतीक है, जबकि राजतिलक धर्म की विजय का संदेश देता है। इस मौके पर संजय घावरी, रविंदर धीमान, प्रदीप शर्मा, सर्व जीत बंसल, कुलदीप सरदार, राधेश्याम जिंदल व सतीश धीमान मौजूद रहे।
7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें