फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप रख निकाला जुलूस

Fri, 24 Jan 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के तत्वावधान में सरकारी कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा और जुलूस निकाला।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों ने वीरवार को तीसरे दिन भी हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा और जुलूस निकाला। कर्मचारी संगठनों के नेता सीताराम शर्मा और राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के आगे संगठन नहीं झुकेगा।
विज्ञापन


सरकार के दमन चक्र का डटकर मुकाबला किया जाएगा। हड़ताल के दौरान हटाए डीसी रेट के 536 कर्मचारियों को वापस लेने व उनकी मांगों को लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारियों ने इसराना बाजार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, कर्म सिंह, सेवाराम शर्मा, नरेश कुमार और तेजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें