पानीपत। अंत्योदय सरल पोर्टल को बंद होने से लोगों को पहले दिन ही पहले दिन ही परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सौ लोग अपने ऑनलाइन काम नहीं कर पाए। यह पोर्टल रविवार को भी बंद रहेगा।
सरल पोर्टल शनिवार को सुबह को सुबह ही बंद कर दिया। यह 26 जनवरी को रात 11:59 बजे तक बंद रहेगा। हरियाणा राज्य डेटा सेंटर मेंटेनेंस कार्य के चलते पोर्टल काम नहीं कर सकेगा। 27 जनवरी से पोर्टल पर काम हो पाएगा। जिसके बाद लोग सरल पोर्टल पर सरकारी स्कीमों के लिए आवेदन व लाभ ले पाएंगे। लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दो दिनों तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।
इसराना निवासी सतपाल ने बताया कि वह कृषि विभाग में अपनी जमीन के कुछ कागजात अपडेट करवाने के लिए गया था लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उसका काम नहीं हो पाया और उसे 26 जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ही ह अपना काम करवा पाएगा।
दत्ता काॅलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण वह अपने फार्म नहीं जमा करवा पा रहा है और सरकारी स्कीमों का लाभ नहीं ले पा रहा है। लोगों को पोर्टल बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 27 को पोर्टल शुरू होने के बाद ही रुके कार्य शुरू हो पाएंगे।
वर्जन
सरल पोर्टल मेंटेनेंस के चलते दो दिन के लिए बंद किया गया है। इसकी पूर्व में सूचना दी गई है। शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश के चलते काम कम है। पोर्टल पर ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को दिक्कत हुई होगी।
संजय कुमार, एडीआईओ पानीपत।