फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय कॉलेज के दो कमरों की छत का प्लास्टर गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना के भवन में शुक्रवार को दो कमरों की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में छात्र नहीं थे। बड़ा हादसा होते होते बच गया। इससे पहले भी करीब एक साल पहले भी एक कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है।
विज्ञापन

करीब 26 वर्ष पूर्व कॉलेज के भवन का निर्माण हुआ था जिसमें भवन के ज्यादातर कमरे खस्ता हाल में है। हालांकि कॉलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। नए भवन को तैयार होने में अभी काफी समय लग सकता है। छात्रों का कहना है कि नए भवन बनने तक विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे। पुराने भवन में ज्यादातर कमरे की छत बरसात में टपकती रहती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरिओम ने बताया कि बरसात की वजह से कई कमरों की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा है। छत भी टपकती हैं।
विज्ञापन

दोनों कमरों को बंद किया गया है। कमरों की छत का प्लास्टर टूटने की सूचना पंचायत विभाग व उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें