फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एटीएम से फंसे रुपये निकालने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप से एसबीआई एटीएम पर प्लेट लगा कर ग्राहकों के फंसे रुपये निकालने की कोशिश कर रहे युवक को गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के नवादा जिला के गांव पचाड़ा निवासी निशांत है। अभी गिरोह का मुख्य सदस्य गिरफ्त में नहीं आया है।
पानीपत जिला के गांव महावटी निवासी नीरज ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि वह एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गया था। एटीएम से पैसे नहीं निकाले लेकिन ट्रांजेक्शन सफल दिखा। जब वह बैंक में शिकायत करने पहुंचा, तो बैंक के गार्ड को साथ लेकर एटीएम की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन की कैश आउटलेट में काली टेप चिपकी मिली, जिससे शक हुआ कि मशीन से छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक एटीएम में जाते हुए दिखे। शाम करीब साढ़े पांच बजे इनमें से एक युवक को पेट्रोल पंप के पास रिक्शा में बैठते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निशांत कुमार बताया। आरोपी को गन्नौर पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें