फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना अनाज मंडी में गेहूं के उठान की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। अनाज मंडी में सरकारी एजेंसियों के खरीदे गए गेहूं के उठान की रफ्तार ढीली होने से किसानों की करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी से मंगलवार शाम तक 260411 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। मार्केट कमेटी से मिली सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इसराना अनाज मंडी में चालू सीजन सत्र में मंगलवार शाम तक 471153 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 443162 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

अनाज मंडी से खरीद एजेंसियों द्वारा मंगलवार शाम तक 260411 क्विंटल गेहूं के बैग का उठान हो पाया है। मंडी में अब तक कुल गेहूं का केवल 55.27 प्रतिशत उठान हो पाया है। बिना उठान के अनाज मंडी में 210742 क्विंटल गेहूं के बैग उठान का इंतजार कर रहे है। इसके अलावा गेहूं की फसल का भुगतान नहीं होने से किसान आढ़तियों के चक्कर काट रहे है। जब तक खरीदे हुए गेहूं का उठान नहीं हो पाता जब तक किसान के खाते में रुपये जमा नहीं हो सकते है। किसान रामफल, मांगेराम, सुनील, राजेश, वीरेंद्र व सुरेंद्र ने बताया कि उनके खातों में अभी रुपये जमा नहीं किए गए है। एक आकलन के मुताबिक उठान धीमा होने से इसराना अनाज मंडी में किसानों का करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। किसानों और आढ़तियों ने मंडी में गेहूं के उठान में तेजी लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें