फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधिकारी ने ली धान की बिजाई की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मुख्यालय पंचकूला के अतिरिक्त कृषि निदेशक राजेंद्र सिंह सोलंकी ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने कृषि उप निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान की सीधी बिजाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इनमें धान की सीधी बिजाई, मेरी फसल मेरा ब्योरा, फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्र, नेचुरल फार्मिंग, फसल बीमा योजना आदि योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने सभी अधिकारियों और को निर्देश दिए कि विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने डायरेक्ट सीडेड राइस योजना और मेरी पानी मेरी विरासत योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसे सभी को अपनाना चाहिए।
इसके उपरांत अतिरिक्त निदेशक ने मतलौडा खंड के उरलाना कलां गांव का दौरा किया। जहां उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर डीसीआर योजना का निरीक्षण किया। किसानों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक, डॉ. आत्मा राम गोदारा, उपमंडल कृषि अधिकारी , डॉ. देवेंद्र कुहाड़, सहायक कृषि अभियंता सुधीर व विषय विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें