फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रसूता ने दिया मृत बच्चे को जन्म, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसके इलाज में लापरवाही बरती है। इससे उसके पेट में ही बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल महिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दाखिल है। पति इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन को देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव टिटाना निवासी सोनू ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी आशा साढ़े सात माह की गर्भवती थी। उसकी पत्नी को 11 मार्च से हेवी ब्लीडिंग हो रही था। वह उसको नारायणा सीएससी में लेकर गया। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाई दी। वह 25 मार्च तक अपनी पत्नी को पांच बार डॉक्टर के पास लेकर गया, लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए पांच मई का समय दिया था। उसकी पत्नी की 25 मार्च को दिक्कत और बढ़ गई। वह उसे नारायणा सीएचसी ले गया। यहां डॉ. पुनीत ने उसकी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देख सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
सिविल अस्पताल में रात को सिजेरियन डिलीवरी की गई। उसकी नवजात के मृत मिलने की जानकारी दी। उसने कहा कि वह 11 मार्च से आशा को नियमित रूप से डॉक्टर के पास लेकर जा रहा है। डॉक्टर हैवी ब्लीडिंग को भी नहीं रोक पाए। आशा के इलाज में लापरवाही बरती गई है। वह इसकी शिकायत सिविल सर्जन को करेंगे।
विज्ञापन

महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जांच के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। महिला हाई रिस्क डिलीवरी के दायरे में नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर जांच कर उसे सिविल अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें