फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे के कारोबार पर कसा जाएगा शिकंजा, नदियों में कचरा फेंकने पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता समाधान शिविर में 11 विभागों से जुड़ी समस्याएं सुनने के दौरान उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करने और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर नशा बेचने वालों पर नकेल कसने के साथ-साथ अब नदियों में कचरा फेंकने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भी सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इसके निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 11 शिकायतों पर गहनता से चर्चा की। इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया। शिकायतकर्ता यशपाल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम धूम्रपान सामग्री बेचे जाने का मुद्दा उठाए जाने पर उपायुक्त ने तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि नदियों व प्राकृतिक जलस्रोतों को दूषित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कचरा डालने में संलिप्त वाहनों की पहचान कर उनके मालिकों और चालकों पर तुरंत पुलिस मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने अधिकारियों को जवाबदेही तय करते हुए कार्य करने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि नशे और कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें