फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में बिजली के तारों का जाल, जान का बन रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बिजली की तारों के जाल के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। जिसको लेकर कई बार बिजली निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। शहर में कई जगह बिजली के तारों के जाल से लोगों को हादसे का खतरा सता रहा है। शहर में गलियों और सड़कों पर लटकते तार हादसों को न्यौता दे रहे है। साथ ही बिजली की तारों की चपेट में आने से कई पशु भी घायल हो चुके है। जिसके लिए बार-बार बिजली निगम को शिकायत दी जा रही है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी राजीव, सुरजीत और राघव ने बताया कि उनकी गली में तारों के जाल बने हुए है। जिसको लेकर उन्होंने कई बार बिजली निगम अधिकारियों को राहत कार्य के लिए शिकायत की लेकिन कोई कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए नहीं पहुंचा। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि गली में कई बार तारे टूट कर जमीन पर गिर जाती है। जिससे गली में बैठे बुजुर्ग और खेल रहे बच्चों को हादसे का खतरा सताता है। साथ ही कई बार तारों की चपेट में आने से गलियों में घूमने वाले पशु भी घायल हो चुके हैं। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों से जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें