पानीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार सुबह करीब दस बजे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अचानक प्लेटफॉर्म पर बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी टीम ने बिना देरी किए बुजुर्ग व्यक्ति को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार किया गया।
बुजुर्ग कवलजीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली गुरुद्वारा में रहते हैं। वीरवार को दिल्ली जा रहे थे लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण प्लेटफॉर्म पर ही चक्कर आकर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग एक लाख रुपये नकद थे, जिन्हें कोई भी असामाजिक तत्व आसानी से ले सकता था। उन्होंने जीआरपी टीम की ईमानदारी की सराहना की। संवाद