फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांच राज्यों में फैला नशा तस्करों का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में नशा तस्कर अपना नेटवर्क और जड़ें मजबूत कर चुके है। पड़ोसी राज्य यूपी से लेकर राजस्थान, उड़ीसा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली तक नशा तस्करों का नेटवर्क फैला है।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस ने एक महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। जिसके बाद अब पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है। मई माह में पानीपत पुलिस ने गांजे की तस्करी के आठ से अधिक मामले पकड़े हैं।
बीते सोमवार को सीआईए-2 की टीम ने चौटाला रोड से एक नशा तस्कर सागर निवासी गंगापुरी कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि नशे की यह खेप दिल्ली के शालीमार बाग में रहने वाली महिला से 25.64 किग्रा गांजा लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने बताया था कि वह उड़ीसा से गांजा की तस्करी कराती थी। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आस-पास के राज्यों में सप्लाई करती थी। इस मामले में अब पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस के साथ कुछ अहम तथ्य भी लगे हैं। जिसके बाद पुलिस उड़ीसा में भी सप्लायरों की शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पानीपत जिला हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है। दिल्ली भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है। इसके साथ ही पानीपत औद्योगिक नगरी है। यहां पर यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड़, मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूर भी बडी़ संख्या में रहते हैं। जिस कारण यहां पर नशे की खपत ज्यादा है। जिसे देखते हुए नशा तस्करों के लिए पानीपत हॉट स्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें