फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान की मौत का रहस्य बरकरार परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर के किसान रामरत्न (45) की मौत का रहस्य अभी बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया और शव लेने से इन्कार कर दिया। करीब तीन घंटे तक पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद अधिकारियों ने हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही परिजन शव ले जाने के लिए तैयार हुए। मॉडल टाउन थाना पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी है।
विकास नगर सुकरमपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई रामरत्न छह बच्चे दो बेटे और चार बेटियां हैं। वीरवार दोपहर को वह गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर शुगर मिल में गए थे। साढ़े तीन बजे वह वहां से वापस आए और मेहराना स्थित अपने खेत पर चले गए, इसके बाद वह रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर लापता हो गए थे। शनिवार शाम को रामरत्न का शव पड़ोसी के गन्ने के खेत में मिला था, जिसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर छानबीन की थी। मृतक के हाथ पर कुछ निशान मिले थे। जिन्हें देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी, जिस कारण पुलिस ने रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर पर चोट का ऐसा कोई निशान नहीं मिला जिससे मौत होने की पुष्टि हो। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है।
उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने पर परिजनों का आक्रोश बढ़ गया उन्होंने कुछ लोगों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की, साथ ही किसान रामरत्न का शव लेने से भी इन्कार कर दिया। परिजनों के इन्कार करने के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। थाना प्रभारी ने कहा कि विसरा की फोरेंसिक लैब से जांच करा ली जाएगी, जिससे मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें