फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम तीनों बड़े घाटों पर लगाएगा एलईडी स्क्रीन

विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण करते मेयर कोमल सैनी। स्रोत : कार्यालय
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम तीन बड़े छठ घाटों पर एक-एक एलईडी स्क्रीन लगाएगा। लोग इन पर पूजा अर्चना कर सकेंगे। इसके साथ फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने इसके लिए शुक्रवार को छठ घाटों का अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों से बात की और संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि व्रतियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने घाटों व आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने, सुबह-शाम पर्याप्त रोशनी के लिए स्ट्रीट व फ्लड लाइट लगाने, अस्थायी सार्वजनिक शौचालय बनवाने और आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत से शहर के विकास में अहम योगदान दिया है। ऐसे में छठ व्रतियों की आस्था और परंपराओं का सम्मान करना निगम की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें