फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में आईबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में तत्कालीन सरकार द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव बंद कर दिए गए थे। इनसो के लंबे संघर्ष के बाद 2018 में चुनाव बहाल तो हुए, लेकिन अप्रत्यक्ष प्रणाली के कारण विद्यार्थियों को सीधा मतदान करने का अधिकार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और भविष्य का नेतृत्व तैयार करने के लिए प्रत्यक्ष चुनाव बेहद जरूरी हैं। इससे ग्रामीण और साधारण परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने व नेतृत्व करने का मंच मिलेगा।
बलराज देशवाल ने बताया कि पानीपत के कॉलेजों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले एसडी पीजी कॉलेज में ज्ञापन सौंपा जा चुका है और आगामी दिनों में आर्य पीजी कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में भी विद्यार्थियों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों की आवाज उठाने पर प्रशासन ने दबाव बनाने की कोशिश की और मुख्यमंत्री के पानीपत दौरे से पहले छात्र नेताओं को दो बार नजरबंद भी किया गया। इनसो ने सरकार से इसी वर्ष प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की मांग की है। इस अवसर पर दीपक शर्मा, अजय, पंकज शर्मा, टीपू खर्ब और अंकित जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें