फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवनियुक्त शहरी व ग्रामीण अध्यक्ष को किया सम्मानित

Fri, 12 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड ​स्थित कांग्रेस भवन में बैठक में  जानकारी देते सचिन कुंडू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने वीरवार काे कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें नवनियुक्त एससी सेल के ग्रामीण अध्यक्ष सतपाल वाल्मीकि, शहरी अध्यक्ष नरेंद्र भिवान और प्रदेश महासचिव मनोज वाल्मीकि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रमेश मलिक ने बताया कि बैठक में पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार संगठन विस्तार, मजबूती, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान, हर घर कांग्रेस अभियान को और प्रभावी बनाने की रणनीति, कर्मठ एवं योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान व जिम्मेदारी देने पर चर्चा की। पार्टी द्वारा जनता के राष्ट्रीय मुद्दों और स्थानीय मुद्दों को उठाने के लिए कुछ विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर युवा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, इसराना से पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, एनएसयूआई से जिलाध्यक्ष रूबल संधू, यूथ कांग्रेस से जिलाध्यक्ष मनीष मलिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीआर कौशिक, अमित वाल्मीकि व बलजीत सारासर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें