फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की दीनानाथ कॉलोनी में फायरिंग की वारदात की जांच में जुटी पुलिस के हाथ भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हुई। एसपी ने सीआईए की टीमों को भी वारदात के खुलासे में लगाया है।
दीनानाथ कॉलोनी के शिव ने तहसील कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि मंगलवार रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात 12 बजे के आस-पास के किसी ने उनके मकान के दरवाजे पर लगी घंटी बजाई। जिससे उनकी आंख खुल गई। इसके कुछ देर बाद ही गली में दो गाली चलने की आवाज आई। शिव ने बताया था कि उसके पास एक सप्ताह पहले रंगदारी की कॉल आई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें दो बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। लेकिन, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई। सीआईए की टीमों को भी हमलावरों की तलाश करने में लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की अभी पहचान नहीं हुई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ क गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तारी किया जाएगा।
मुकेश, प्रभारी थाना तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें