फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक चालक पर हमला कर फोन और 3700 रुपये लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड बड़ौली गांव अंडरपास के नीचे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश एक ट्रक चालक के सिर पर किसी वस्तु से हमला कर फोन और 3700 रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने होश आने पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी बलराम ने बताया कि प्रतीक रोड लाइन पैप्सी में गाड़ी चलाता है। वह हिसार से गाड़ी खाली कर मंगलवार रात 12:30 बजे पानीपत पहुंचा था और रिफाइनरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर पैदल ही अपने घर जा रहा था। वह बड़ौली गांव के अंडरपास के नीचे पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर आए। जिनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पकड़ी और दूसरे ने किसी वस्तु से हमला किया। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। जब उसे होश आया तो उसका फोन और जेब से 3700 रुपये नहीं मिले। आरोपी यह लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें