फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया

विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जिले में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। पानीपत, समालखा समेत जिले के कई गांवों और कॉलेजों में कलाकारों ने अभिनय और प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, जीटी रोड लालबत्ती में आयोजित कार्यक्रम में मेयर कोमल सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक मनोरंजन के साथ जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान नगराधीश टीनू पोसवाल और प्राचार्य सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समालखा और आईबी कॉलेज में भी दी प्रस्तुतियां
वैश्य कॉलेज समालखा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनमोहन बढ़ाना मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं। आईबी पीजी कॉलेज में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों और अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन


गांवों में भी ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा। चंदौली, सनौली खुर्द, उग्राखेड़ी, इसराना, मांडी, चुलकाना, महावटी, छाजपुर कलां, डाडोला और नंबरी समेत कई गांवों के सरकारी विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला और अभिनय के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना रहा।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें