फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाइसेंस रद्द होने के कुछ दिन बाद फिर खोल लिया मेडिकल स्टोर

Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से मतलौडा बस अड्डे पर अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जून महीने में ही रद्द किया गया था। संचालक ने विभाग की सख्ती के बाद फिर से मेडिकल स्टोर शुरू कर दिया था। अब भी मेडिकल स्टोर एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं के साथ पशुओं की दवा भी इसी में रखे हुए था। विभाग ने उनके खिलाफ कोर्ट में सख्त कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, स्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स व डॉ. ललित कुंडू और औषधि नियंत्रण अधिकारी पवन कुमार की संयुक्त टीम ने बुधवार को मतलौडा बस अड्डा के नजदीक स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चलते पकड़ा था। स्टोर संचालक ने अपनी पहचान शेरा गांव के रोहताश के रूप में बताई थी। औषधि नियंत्रक अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि चार जून को एनडीपीएस दवाओं की अवैध बिक्री के चलते औषधि लाइसेंस रद्द कर दिया था। उन्होंने फिर से मेडिकल स्टोर शुरू कर दिया। इसकी लगातार रिपोर्ट मिल रही थी। यहां अब 43 तरह की एलोपैथिक दवा मिली हैं। छह प्रकार की दवाओं के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। स्टोर संचालक के खिलाफ कोर्ट में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वे आगे भी समय-समय पर इसकी जांच करेंगे। मेडिकल स्टोर दोबारा खुले मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें