फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में धूप खिलने से बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध छाई। वहीं दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार कम होने से दिन में गर्मी महसूस की जाने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन तापमान लगातार बढ़ने के आसार जताए हैं और इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को तीन डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा कम होने से और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। बलाना निवासी नरेश ने बताया कि इस समय फसलों के लिए ठंड के साथ हल्की धूप भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें