इसराना। मांडी गांव स्थित पीएचसी में शौचालय में सीट रखवाने का मामला वीरवार को समाधान शिविर में पहुंचा। जिस पर एसडीएम नवदीप नैन ने संबंधित अधिकारी को जल्द समाधान के लिए निर्देश दिए हैं। इनके साथ जनता समाधान शिविर में वीरवार को तीन शिकायतें आईं।
विज्ञापन
पहली शिकायत में पूनम, निशा, रामफल व विनोद वासी मांडी ने बताया कि मांडी गांव में पीएचसी के अंतर्गत आसपास के दस गांव आते हैं। पीएचसी में शौचालय तो है लेकिन शौचालय में सीट तक नहीं है। इलाज के लिए आने वाले लोगों व स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एसडीएम को शौचालय में सीट लगवाने की मांग की। संवाद