फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा के प्रधानों के चित्र नए कार्यालय में लगाए जाएंगे

Fri, 16 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद लेते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा गोहाना रोड की एक बैठक वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजकुमार पांचाल ने की। इसमें नए व पुराने भवन में कराए कार्यों का सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया। सदस्यों ने कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए सभा के पदाधिकारियों की सराहना की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभा के अब तक के सभी प्रधानों के चित्र नए कार्यालय में लगाए जाएंंगे। इससे नई पीढ़ी प्रेरणा मिलेगी, इसके साथ मंदिर के बाहर भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने चाय, ब्रेड, खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद ग्रहण किया, इससे पहले मंदिर के पुजारी पंडित नेतराम कौशिक ने भगवान को भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत कराई। इस मौके पर संरक्षक रोशन लाल धीमान, विनोद पांचाल, डाॅ. राजकुमार जांगड़ा, पूर्व प्रधान रघुवीर धीमान, विपिन पांचाल, संजय धीमान, सतबीर धीमान, सतबीर धीमान कालू, परमानंद धीमान, रविंद्र पांचाल व रामपाल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद लेते लोग। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें