पानीपत। आजाद नगर व राजनगर में मुख्य रेल लाइन पर अंडरपास निर्माण का मामला उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दरबार में पहुंच गया। इसके साथ गली में बनाया शराब ठेका हटवाने की मांग की। उपायुक्त ने अंडरपास निर्माण तेज करने और आबादी के बीचा शराब ठेका नहीं खुलने देने का भरोसा दिया।
वार्ड-18 के निवासियों ने साेमवार काे डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया काे मांगपत्र साैंपा। वार्ड पार्षद बबलू व स्थानीय दीपक, सतपाल व रमेश कहा कि आजाद नगर की गली-2 के नजदीक रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शिव मंदिर काे शिफ्ट करा दिया है। अब उसी जमीन में शराब ठेका स्थापित किया जा रहा है। जबकि इस जमीन के चाराें तरफ रिहायशी क्षेत्र है। जिनमें राजनगर, आजाद नगर व संजय काॅलाेनी है। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल व काॅलेज में जाते हैं।
पार्षद बबलू का कहना है कि मंदिर की जमीन काे अंडरपास निर्माण के लिए खाली कराया गया है। इसलिए काम भी यही हाेना चाहिए। मंदिर हटने के बाद अगर शराब ठेका खुलेगा ताे इससे सबकी छवि धूमिल हाेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर की जगह पर शराब ठेका नहीं बनने देंगे। मंदिर काे केवल अंडरपास निर्माण पूरा कराने के लिए हटाया था। अब सिर्फ अंडरपास निर्माण ही हाेगा। पार्षद बबलू ने बताया कि