समालखा। समालखा में किराये के मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समालखा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार के जिला चंपारण के बिशंभरपुर निवासी राजू साहनी राजमिस्त्री का काम करता था। वह चुलकाना रोड समालखा में किराये के मकान में रहता था। रविवार सुबह को जब राजू नहीं उठा तो साथियों ने उसके कमरे में देखा। कमरे के अंदर राजू फंदे पर लटका दिखाई दिया। जांच अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि राजू समालखा में अकेला रहता था। संवाद