फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। कुराड़ गांव के पास हाईवे पर केमिकल से भरे ट्रैक्टर टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक यूपी के शामली जिले के पंजीट गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

सनौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजीट गांव के राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई नीटू (42) कुराड़ फैक्टरी में काम करता था।
रविवार दोपहर को फैक्टरी का काम खत्म कर अलग-अलग बाइक से दोनों भाई सनौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही नीटू कुराड़ के पास पहुंचा तो तेजी से आ रहे ट्रैक्टर-टैंकर ने नीटू को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय वह भी पीछे दूसरी बाइक से घटना स्थल पर पहुंच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सनौली थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई राकेश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें