फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उठान नहीं होने धान से अटने लगी मंडी

Sat, 04 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अनाज मंडी में धान की सफाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंडियों में खरीद के साथ ही उठान कार्य धीमी गति से होने से मंडियां धान से अट गईं हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में किसान 1509 और पीआर धान लेकर पहुंच रहे हैं पर एजेंसी के अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नहीं कर रहे हैं। मंडियों में 2779 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। साथ ही एजेंसियों व मिलर द्वारा 1789 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से केवल 121 मीट्रिक टन का उठान किया गया है। जो कुल धान का केवल 6.76 प्रतिशत है। उठान की धीमी गति से मंडियों में धान के ढेर लग गए है।
किसान रणबीर, फतेह सिंह और सर्वानंद निवासी बुड़शाम गांव ने बताया कि वह दस दिन पहले पीआर और 1509 किस्म धान लेकर मंडी में पहुंचे थे। उन्हें मंडी में गेटपास कटवाने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की गई। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। वह कई दिनों से मंडी में धान को फैलाकर उनकी रखवाली करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव आशा देवी ने बताया कि मंडी में किसानों की हर समस्या का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। खरीद एजेंसी द्वारा रोजाना धान की खरीद की जा रही है लेकिन धान में नमी होने के कारण धान की खरीद कम हो पा रही है। किसानों को धान सुखाकर मंडी में लाने की हिदायत दी जा रही है। अब तक मंडी में 121 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। धान के उठान में जल्द ही तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें