फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विकास नगर में झुके खंभा से लगता है डर

Mon, 15 Jun 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विकास नगर में झुके बिजली के खंभे को दिखाते स्थानीय लोग। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। विकास नगर स्थित एसपी स्कूल के पास नंबर-9 गली में झुके बिजली के खंभे से स्थानीय लोग डरते हैं। इससे होकर एचटी लाइन सहित अन्य तार गुजर  रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा रहता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी रोजाना आवागमन करते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। अज्ञात कारणों से झुके इस खंभे को लेकर क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिलबाग सांगवान, हरेंद्र, राममेहर मलिक, अनिल सैनी, विनोद, वीरेंद्र, प्रेम शर्मा, अमित व दीपक ने बताया कि यह खंभा लगातार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।
विज्ञापन


विकास नगर में बिजली के खंभे के गली में झुके होने की सूचना मिली है। जल्द ही टीम को भेजकर मौका मुआयना कराकर राहत कार्य किया जाएगा। इससे आमजन को कोई परेशानी न हो। -आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें