फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदीम को निमंत्रण खेल भावना से प्रेरित न्योता था : नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने देश के प्रति अपनी निष्ठा पर सवाल उठाने वालों और उनके परिवार को निशाना बनाने वालों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को दिए गए निमंत्रण प्रकरण पर कहा कि यह निमंत्रण खेल भावना से प्रेरित न्योता था।
विज्ञापन

नीरज ने लिखा है कि मैं आमतौर पर कम बोलने वाला व्यक्ति हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं गलत के खिलाफ नहीं बोलूंगा। खासकर जब बात देश के प्रति मेरे प्यार और मेरे परिवार के सम्मान पर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरशद नदीम को दिया गया निमंत्रण केवल एक एथलीट द्वारा दूसरे एथलीट को दिया गया, खेल भावना से प्रेरित न्योता था। नीरज ने बताया कि एनसी क्लासिक चैंपियनशिप का उद्देश्य विश्व के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को भारत लाकर देश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाना था।

नीरज ने आतंकी हमले से आहत परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं इस घटना से पूरे देश के साथ-साथ आहत और क्रोधित हूं। मुझे विश्वास है कि सरकार की प्रतिक्रिया हमारी ताकत को दर्शाएगी और न्याय होगा। उन्होंने अपने परिवार, विशेषकर अपनी मां पर निशाना साधने वालों पर निराशा जताई। नीरज ने बताया कि एक साल पहले उनकी मां की सादगी भरी टिप्पणी की प्रशंसा हुई थी लेकिन आज उसी बयान को आधार बनाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के जरिए भारत का नाम रोशन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन




बॉक्स
एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी नहीं होगी

नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि एनसी क्लासिक चैंपियनशिप में पाकिस्तान खिलाड़ी अरशद नदीम को पहलगाम हमले से दो दिन पहले आमंत्रित किया था। कुछ लोग इसका गलत अर्थ निकाल रहे हैं। उक्त लोगों ने उसके परिवार को भी शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटे में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता। उनका देश और उसके हित हमेशा पहले आते हैं। नीरज ने कहा कि मुझे दुख होता है कि मुझे उन लोगों को खुद को समझाना पड़ता है जो बिना किसी कारण के मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। हम सरल लोग हैं। हमें कुछ और न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें