फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल ने सात दिन बाद पीजीआई रोहतक में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले इसराना-समालखा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बांध गांव के टिंकू (24) की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे टिंकू की मौत हुई। सूचना पर पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिया। खास बात यह है कि टिंकू को सात दिन पहले ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी सांस लौट आई थी और उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। बांध गांव के स्वर्ण ने बताया कि उनका भतीजा टिंकू एक फैक्टरी में काम करते थे। 10 दिसंबर को वह डयूटी पर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। जैसे ही वह इसराना-समालखा रोड पर शिवालिक पलिब्क स्कूल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिसमें टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायल को इसराना में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें