फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में फिर बढ़ा अतिक्रमण, दुकानदार के साथ लोग भी परेशान

Thu, 18 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पालिका बाजार में किया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर फिर से अतिक्रमण बढ़ गया है। गोहाना रोड पर दुकानदारों ने 10 से 15 फीट तक बाहर सामान रख लिया है। ऐसे में गोहाना रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं गोहाना रोड पर एक मिष्ठान भंडार संचालक ने अतिक्रमण कर स्थायी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने रविवार को छुट्टी के दिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। सोमवार को दोपहर बाद बाजार में फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया। दुकानों के बाहर फड़ी लगाकर सामान सजा लिया गया। वहीं गोहाना रोड पर जीटी रोड से आरओबी तक दोनों तरफ दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है। रमेश कुमार और कर्मबीर ने बताया कि दुकानों के बाहर 10 से 15 फीट तक सामान रखा हुआ है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों का यहां से निकल पाना भी मुश्किल होता है। नगर निगम को अतिक्रमण हटाना चाहिए। वहीं दुकानदार अजमेर और आशीष ने बताया कि सर्दी में कंबल का सीजन है। लोगों के आने पर कुछ सामान बाहर रख लिया जाता है। वे सामान्य दिनों में प्रशासन का पूरा सहयोग करते हैं। सड़क पर पीछे ही सामान रखा गया है।

बॉक्स
दुकानदार बोले अतिक्रमण हटना जरूरी
संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लीखा ने बताया कि इंसार बाजार में रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों को एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी गई है। कुछ लोग अब भी फड़ी लगा रहे हैं। इससे बाजार की स्थिति चरमरा रही है। रविवार के दिन बाजार से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। नगर निगम ने पिछले रविवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
नगर निगम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। रविवार को भी कार्रवाई की है। इसमें आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

पालिका बाजार में किया जा रहा अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें