फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात-दिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला।। गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला की ओर से सोमवार की देर शाम फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में संगीतमयी सदाबहार गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंबाला मंडल के प्रवक्ता डॉ. संजय गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 16 गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर समां बांधा। साथ ही शायरी भी सुनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गायकों का क्रम चला जिसमें छावनी प्रभारी राकेश आहूजा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख इंद्र परुथी और कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र धीमान ने होनी को अनहोनी कर दें, अनहोनी को होनी गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके बाद राकेश आहूजा ने दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात-दिन, इंद्र परुथी ने मधुबन खुशबू देता है, सुरेन्द्र धीमान ने दिन ढल जाए मगर रात न जाए गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य गायकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़, ललित चावला आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें