फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थड़े तोड़े, जेसीबी खराब होने से कार्रवाई बीच में रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगरपालिका जेई गौरव कुमार अतिरिक्त सफाई निरीक्षक विकास नरवाल ने अपनी टीम के करीब 55 कर्मचारियों को साथ लेकर सांकेतिक रूप से अतिक्रमण हटाओ व जेसीबी मशीन से मुख्य बाजार रेलवे रोड पर दुकानों के आगे नाले के ऊपर बने थडे़ तोड़ने का काम शुरू किया गया। जिसको लेकर कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया और वहीं मौके पर मौजूद थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब आठ से 10 दुकानों के आगे थडे़ तोड़ने का काम किया गया लेकिन इसी बीच जेसीबी मशीन खराब होने का हवाला दिया गया जिसको लेकर कार्रवाई अधूरी छोड़ दी गई। वहीं दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के अलावा दुकानों के आगे नाले के ऊपर बनाए थड़ों को हटाने की चेतावनी दी। सचिव ने दुकानदारों को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए थडे़ व छप्पर उतरने को कहा है। इस काम के बाद बरसाती मौसम को देखते हुए जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जिसको लेकर नालों की सफाई कराने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना भी लगाया जाएगा। बरसाती मौसम में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
नाले गंदगी से भरे हुए हैं। नगर पालिका हाउस की बैठक में कई बार रेलवे रोड पर नालों की सफाई कराने का मुद्दा उठाया गया था लेकिन आज तक कोई समाधान न होने पर कुछ पार्षदों में नाराजगी जाहिर की थी। जेई ने आश्वासन दिया कि रेलवे रोड पर खस्ताहाल नाले का निर्माण किया जाएगा जिसको लेकर दो करोड़ से अधिक एस्टीमेट बनाया गया है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर थडे तोड़ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें