शहरी विधायक के साथ एसडी कॉलेज रोड एसोसिएशन के व्यापारी। स्रोत : एसो.
पानीपत। शहर के प्रमुख एसडी कॉलेज रोड के हैंडलूम बाजार में मूलभूत सुविधा तक नहीं हैं। यहां हैंडलूम के करीब 300 शोरूम हैं। असुविधाओं के चलते व्यापारियों ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को आगे आकर शहरी विधायक प्रमोद विज के सामने अपनी समस्याओं को रखा। विधायक के आदेश के एक घंटे बाद नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत ने मौका मुआयना किया। व्यापारियों को जल्द ही काम पूरे कराने का भरोसा दिया। एसडी कॉलेज रोड एसोसिएशन के व्यापारियों ने सोमवार दोपहर के समय शहरी विधायक प्रमोद विज को बाजार में आमंत्रित किया।
प्रधान तरुण नागपाल की अगुवाई में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में देश-विदेश से व्यापारियों का आवागमन रहता है। यह हैंडलूम का प्रमुख स्थानीय बाजार है। यहां मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। बाजार की सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। शौचालय भी कंडम हो चुके हैं। इनके पुर्ननिर्माण की जरूरत है।
शहरी विधायक के साथ एसडी कॉलेज रोड एसोसिएशन के व्यापारी। स्रोत : एसो.