फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश के बाद बैरंग लौटी जीआरपी की टीम

Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांजे सहित पकड़े गए जितो राम और राजा बाबू को शनिवार सीजेम अभिनव गर्ग की कोर्ट में पेश किया गया और यहां तथ्य देखने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपियों के सहयोगियों की धरपकड़ के लिए जीआरपी ने चार-चार दिन का रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन

जीआरपी टीम ने बिहार में उनके ठिकानों पर दबिश दी थी, बावजूद इसके जीआरपी की टीम को सफलता नहीं मिल पाई और वो शुक्रवार रात बैरंग वापस लौट आई।
पहले मामले में 16 नवंबर को बिहार से गांजा की सप्लाई देने के लिए पंजाब जा रहे माधेपुरा बिहार निवासी राजा बाबू को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 80 हजार रुपये का 12.270 किलो गांजा बरामद किया था। दूसरे मामले में 17 नवंबर को बिहार से गांजा लेकर आए बेगूसराय निवासी जितो राम को कैंट स्टेशन से गिरफ्तार किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें