फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीटीई पर आरोप लगाने वाली युवतियों को जीआरपी ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया

Sat, 03 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीआरपी थाना पानीपत। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। झेलम एक्सप्रेस में 29 दिसंबर को दिल्ली से जम्मू जा रही नौ युवतियों और टीटीई के बीच हुई कहासुनी के मामले में जीआरपी टीम ने युवतियों को फोन कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। टीटीई की शिकायत पर क्रॉस केस करने पर युवतियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। वहीं रेलवे से आरोपों में घिरे टीटीई को ड्यूटी से हटा दिया है। उनको जांच पूरी होने के बाद ही ड्यूटी दी जाएगी। वहीं जीआरपी और रेलवे ने इस मामले में अपनी-अपनी रिपोर्ट बनाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को पूणे से जम्मू जा रही ट्रेन के एसी बी-4 कोच में नौ युवतियां दिल्ली से जम्मू तक बिना टिकट यात्रा कर रही थी। समालखा स्टेशन के पास टीटीई विनोद ने टिकट मांगे लेकिन टिकट न होने पर नियमानुसार जुर्माना जमा कर टिकट लेने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान समालखा स्टेशन पर दो बार चेन पुलिंग की गई। हालात बिगड़ने पर अंबाला रेलवे अधिकारियों ने युवतियों और टीटीई को ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद महिलाओं ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया, जिसकी जांच पानीपत जीआरपी को सौंपी गई थी। इस मामले में रेलवे ने सीएमआई को जांच सौंपी थी। टीटीई विनोद ने पेश होकर युवतियों पर अभद्रता और काम में बाधा डालने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप है युवतियां सामान्य टिकट लेकर एसी कोच में सफर कर रही थी। उन्होने जुर्माना लगाया तो वे बदतमीजी करने लगी थी।

प्रथम चरण की जांच में पूरी चुकी है। युवतियों पर भी क्रॉस केस दर्ज किया है। मामला दर्ज कराने वाली युवती को फोन कर जम्मू से बुलाया गया है। उन्होंने सोमवार या मंगलवार को आने की बात कही है। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदन सिंह, प्रभारी जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें