फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अपनी बहन से पालने के लिए लाई थी बच्ची, दंपती को तीन लाख में बेची, तीनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसराना पुलिस ने 10 दिन की बच्ची की खरीद फरोख्त मामले में आरोपी महिला और दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि दंपती से अस्पताल में रुपये मांगने आई महिला ने ही गुरुग्राम में रहने वाली अपनी बहन से यह बच्ची पालने के लिए गोद लिया था। इसके बाद उसे तीन लाख रुपये में दंपती को बेच दिया था। 2.60 लाख रुपये वह दंपती से ले चुकी थी, बाकी रुपये लेने के लिए वह अस्पताल पहुंची थी और रुपये न मिलने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दंपती व आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। इस मामले में बच्ची के असल माता-पिता से भी पुलिस संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
पलड़ी गांव के दंपती ने 22 जुलाई को इसराना के एन सी मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित 10 दिन की बच्ची को भर्ती कराया था। अस्पताल के स्टाफ ने बच्ची की मां को दूध पिलाने को कहा, लेकिन महिला अलग-अलग बहाना बनाने लगी। ऐसे में स्टाफ को शक हो गया। 25 जुलाई को एक महिला अस्पताल पहुंची और पैसों के लेन देन में झगड़ा करने लगी। पूरी पेमेंट न मिलने पर महिला ने शोर मचाते हुए कहा कि ये दंपती इसके असल माता पिता नहीं है। स्टाफ का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने बुधवार को मामले की सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। इसराना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि एनडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची को फिलहाल सामान्य अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। उसे एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के माता-पिता से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्ची बेचने वाली महिला और खरीदने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-बलराज सिंह, प्रभारी, इसराना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें