फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र वासी गांव बली कुतुबपुर जिला सोनीपत ने बताया कि उसकी साली का लड़का गौरव गांव बराला किसनपुर थाना कांसला जिला बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी उम्र 30 वर्ष थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह 21 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुंडली से पानीपत आ रहा था। शाम 8:30 बजे जब वह डीपीएस स्कूल गांव करहंस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने से टक्कर मार दी। इससे गौरव को काफी चोटें आई। गौरव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक चालक का पता नहीं चल पाया। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें