फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परीक्षा में कम अंक आने पर युवती ने लगाई थी नहर में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र में नहर में मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई। उसकी शिनाख्त पानीपत के देवनगर की प्रीति के रूप में हुई। छात्रा बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में अंक कम आने से मानसिक रूप से परेशान थी। जिस कारण उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बीते सोमवार की शाम को दिल्ली पैरलल नहर में एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। शव को शवगृह में रखवा दिया गया था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए। मंगलवार को उसकी शिनाख्त देवनगर कॉलोनी निवासी प्रीति के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। परीक्षा में नंबर कम आने से के कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार को वह करीब ढाई बजे से घर से लापता था। परिजनों ने मोर्चरी में पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें