फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीटीई छेड़छाड़ मामले में बयान दर्ज कराने आने के लिए युवती ने थोड़े और दिन का मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। झेलम एक्सप्रेस में 29 दिसंबर को दिल्ली से जम्मू जा रही नौ युवतियों और टीटीई विवाद में जीआरपी लगातार युवती से संपर्क कर बयान दर्ज कराने के लिए बुला रही है। टीटीई की शिकायत पर युवती पर क्रॉस केस किया गया है, जिसमें युवती के बयान दर्ज होने हैं। मंगलवार को दोबारा फिर जीआरपी ने युवती को फोन कर थाने में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बोला है। युवती जीआरपी को समय पर समय दे रही है। युवती ने पानीपत आने के लिए थोड़े दिन का समय और मांगा है।
विज्ञापन

29 दिसंबर को पुणे से जम्मू जा रही ट्रेन के एसी बी-4 कोच में नौ युवतियां दिल्ली से जम्मू तक बिना टिकट यात्रा कर रही थीं। समालखा स्टेशन के पास टीटीई विनोद ने टिकट मांगे, लेकिन टिकट न होने पर नियमानुसार जुर्माना जमाकर टिकट लेने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान समालखा स्टेशन पर दो बार चेन पुलिंग की गई। हालात बिगड़ने पर अंबाला रेलवे अधिकारियों ने युवतियों और टीटीई को ट्रेन से उतारा था। इसके बाद महिलाओं ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसकी जांच पानीपत जीआरपी को सौंपी गई थी। इस मामले में रेलवे ने सीएमआई को जांच सौंपी थी। टीटीई विनोद ने पेश होकर युवतियों पर अभद्रता और काम में बाधा डालने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप है युवतियां सामान्य टिकट लेकर एसी कोच में सफर कर रही थी। उनको जुर्माना लगाया तो वे बदतमीजी करने लगी थी।



युवतियों पर भी क्रॉस केस दर्ज किया है। जिसमें युवती को बयान दर्ज कराने के लिए दोबारा फिर फोन कर बुलाया गया, उसने थोड़े दिन का समय और मांगा है। युवती नहीं आई तो जम्मू जाकर युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चंदन सिंह, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें